वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Damo past

सिसैया चौराहे पर MRP से ज्यादा वसूली — गरीबों की जेब पर खुला डाका! 
 ईसानगर थाना क्षेत्र, सिसैया चौराहा (लखीमपुर खीरी)
सिसैया चौराहे पर एक दुकान द्वारा खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ₹95 MRP वाली सिगरेट की डिब्बी के ₹115 वसूल लिए गए, यानी सीधे-सीधे ₹20 की अवैध वसूली। यह कोई छोटी बात नहीं बल्कि गरीब और आम जनता की मेहनत की कमाई पर सीधा डाका है।
जब इस लूट के बारे में दुकानदार से सवाल किया गया तो वह माफी मांगने के बजाय दादागिरी पर उतर आया, जैसे उसे कानून, प्रशासन और उपभोक्ता अधिकारों का कोई डर ही न हो।
सबूत मौजूद:
इस पूरे मामले का ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट मौजूद है, जो इस अवैध वसूली की सच्चाई को साफ-साफ दिखाता है।
अब कार्रवाई की बारी प्रशासन की
इस मामले की लिखित शिकायत थाना ईसानगर में दी जा रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन गरीबों की जेब पर पड़ रहे इस डाके पर सख्त कार्रवाई करता है या फिर ऐसे दुकानदारों के हौसले और बुलंद होते रहेंगे।
जनता से अपील
अगर कहीं भी MRP से ज्यादा वसूली की जा रही है तो चुप न रहें। आवाज उठाएं, शिकायत करें और ऐसे लालची दुकानदारों को बेनकाब करें।
चेतावनी
अगर सिसैया चौराहे पर हो रही इस तरह की लूट पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो इस मुद्दे को जनता, मीडिया और प्रशासन के बड़े स्तर तक उठाया जाएगा, ताकि गरीब जनता की जेब पर पड़ रहा यह डाका हमेशा के लिए बंद हो सके।
 गरीब की कमाई पर लूट बर्दाश्त नहीं होगी!
अब वक्त है कि कानून का डर दिखे और जनता को न्याय मिले।

हक की आवाज न्यूज़ चैनल 
प्रधान संपादक ऑल इंडिया प्रेस 
महापात्रा दिनेश आचार्य 
8948 98 3388 
हर खबर के लिए संपर्क करें

hakkiaawaz
Author: hakkiaawaz

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें