September 22, 2025 2:12 am

बिहार स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य प्रवासी बिहारियों को अपनी संस्कृति और मूल्यों से जोड़ना है : डा. सुनील कुमार*

Related Articles

Our Visitor

1031791
Total Users : 1031791
Views Today : 11

AIR quality

Weather Forecast

Follow us

*गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है बिहार : डा. सुनील कुमार*

*बिहार स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य प्रवासी बिहारियों को अपनी संस्कृति और मूल्यों से जोड़ना है : डा. सुनील कुमार*

गुरुग्राम, 23 मार्च। बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. सुनील कुमार ने कहा कि बिहार दिवस न केवल बिहार के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है, बल्कि यह राज्य की प्रगति और उपलब्धियों को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बिहार स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य प्रवासी बिहारियों को अपनी संस्कृति और मूल्यों से जोड़ना है। डा. सुनील कुमार रविवार को गुरुग्राम स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक कमल यादव और जिला मीडिया प्रभारी पवन यादव भी उपस्थित रहे।
डा. सुनील कुमार ने कहा कि यह दिन बिहार के गठन और इसके ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बिहार के गौरवशाली इतिहास और उसके उपलब्धियों को अगर आगे बढ़ाने का किसी ने काम किया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार विकास की पटरी पर आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के माध्यम से देश को आगे बढ़ाने का काम किया जाए इसी मंत्र पर चलते हुए बिहार भी विकास की उंचाई को छूने का सतत प्रयास कर रहा है।
बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने कहा कि यह कार्यक्रम बिहार की लोक कला, परंपराओं और साहित्य को प्रदर्शित करने के साथ-साथ प्रदेश की सामाजिक और आर्थिक प्रगति को भी सामने लाएगा। उन्होंने कहा कि बिहारियों ने देश-विदेश में अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अपनी पहचान बनाई है और यह कार्यक्रम उनकी जड़ों को संजोने का एक प्रयास है।
कार्यक्रम संयोजक कमल यादव ने कहा कि गुरुग्राम में बड़ी संख्या में प्रवासी बिहारी रहते हैं। श्री यादव ने कहा कि प्रवासी बिहारियों का गुरुग्राम के विकास में काफी योगदान है। गुरुग्राम सहित एनसीआर क्षेत्र बिहार और पूर्वांचल के साथी हर उद्योग और व्यापार में देखने को मिलते हैं। प्रदेश की उन्नति में प्रवासी साथियों का बहुत ही बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बिहार की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का अवसर मिलता है।
जिला मीडिया प्रभारी पवन यादव ने प्रेस वार्ता के समापन पर सभी सभी पत्रकारों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा मनाए जा रहे बिहार दिवस से न केवल बिहार के लोगों के लिए, बल्कि सभी भारतीयों के लिए बिहार की सांस्कृतिक समृद्धि को जानने का एक सुनहरा अवसर मिलता है।

Follow us

[the_ad id="4845"]