September 22, 2025 2:21 am

गुरुग्राम पुलिस द्वारा 03 मनचलों को सिखाया सबक।*

Related Articles

Our Visitor

1031791
Total Users : 1031791
Views Today : 11

AIR quality

Weather Forecast

Follow us

*गुरुग्राम: 28 नवंबर 2023

▪️श्री शत्रुजीत कपूर IPS पुलिस महानिदेशक, हरियाणा के आदेशानुसार महिलाओं की सुरक्षा को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेफ सिटी कैम्पेन के तहत श्री विकास अरोड़ा IPS, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के निर्देशन में कार्य करते हुए गुरुग्राम पुलिस द्वारा दिनांक 28.11.2023 को 03 मनचलों को काबू करके उसके खिलाफ नियमानुसार निवारक कार्यवाही की गई जिसकी पहचान *कंचन, गौरव व अरसलान* के रूप में हुई। कंचन व गौरव (मनचलों) को महिला चौकी सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा बस स्टैंड, सोहना के पास से काबू किया गया। तथा अरसलान (मनचले) को थाना महिला, मानेसर व दुर्गा शक्ति की पुलिस टीम द्वारा गांव खोह से काबू किया।

▪️पुलिस टीम द्वारा काबू किए गए उपरोक्त मनचलों के परिजनों को बुलाया गया। मनचलों के परिजनों की उपस्थिति में उससे लिखित में माफीनामा लिया गया व भविष्य में इस प्रकार की कोई गतिविधि ना करने की चेतवानी देकर परिजनों के हवाले किया गया।

▪️गुरुग्राम पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने व मनचलों को रंगेहाथ काबू करने के उद्देश्य से महिला पुलिकर्मियों को चिन्हित स्थानों पर सिविल कपड़ों में तैनात किया जाता है। सादे कपड़ों में तैनात महिला पुलिसकर्मी मनचलों की गलत गतिविधियों पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए उन्हें रंगेहाथ काबू करती है और सम्बन्धित पुलिस थाना में ले जाकर उनके परिजनों को थाना में बुलाकर उनके खिलाफ नियमानुसार निवारक कार्यवाही की जाती है तथा महिलाओं का सम्मान करने व महिला सुरक्षा के बारे में देने सहित महिला विरुद्ध अपराधों के लिए कानून में दिए गए प्रावधानों के अनुसार होने वाली कार्यवाही/सजा के बारे में जानकारी दी जाती है, ताकि वे भविष्य में महिलाओं का सम्मान करें और किसी गलत गतिविधि का हिस्सा ना बने।

▪️गुरुग्राम पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा मनचलों को काबू करने की प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी, ताकि महिलाओं को एक भयमुक्त माहौल प्रदान किया जा सके। गुरुग्राम पुलिस हर समय [24×7] आपकी सेवा में तत्पर है।

Follow us

[the_ad id="4845"]