September 22, 2025 2:05 am

जीएल शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज ने दान की जमीन का  मालिकाना हक मिलने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

Related Articles

Our Visitor

1031791
Total Users : 1031791
Views Today : 11

AIR quality

Weather Forecast

Follow us

जीएल शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज ने दान की जमीन का  मालिकाना हक मिलने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

घोषणा को तत्काल अमलीजामा पहनने पर जीएल शर्मा ने की मुख्यमंत्री की तारीफ बोले…

नेक इरादे… निभा रहे वादे

गुरुग्राम। हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं डेयरी सहकारी प्रसंघ के पूर्व चैयरमेन जीएल शर्मा के नेतृत्व में गुरुग्राम के ब्राह्मण समाज ने दान की जमीन का मालिकाना  हक मिलने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है। शक्ति नगर स्थित भगवान परशुराम वाटिका में आयोजित मुख्यमंत्री के धन्यवाद कार्यक्रम में उनके मीडिया सलाहकार सुनील शर्मा को ब्राह्मण समाज की ओर से एक आभार पत्र सौंपा गया, जिसमें ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री का घोषणा को तत्काल अमली जामा पहनाने पर आभार प्रकट किया गया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने मुख्यमंत्री का आधार प्रकट करते हुए कहा कि
सालों पहले दान में मिली धौली की जमीन का मालिकाना हक व बेचने का अधिकार ब्राह्मण समाज को मिल गया है। इस संदर्भ में वित्तीय आयुक्त राजस्व एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा ने सभी जिला उपायुक्तों को पत्र लिखकर निर्देश भी दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल नेक इरादों के साथ अपने वादे निभा रहे हैं। साल 2014 के बाद प्रदेश की सत्ता पर भाजपा के सत्तासीन होने के बाद हर वर्ग को उसका उचित हक दिया जा रहा है। यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार अंतोदय की भावना से समाज की अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक  साल के भीतर ही अपनी घोषणा को अमलीजामा पहना दिया। भगवान परशुराम महाकुंभ में मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं पर अमल के लिए ब्राह्मण समाज मुख्यमंत्री का आभारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में  ब्राह्मण समाज के हित भाजपा के राज में सुरक्षित है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ब्राह्मण समाज की अधिकतर मांगो को पूरा कर दिया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 11 दिसंबर 2022 को करनाल में आयोजित भगवान परशुराम महाकुंभ में ब्राह्मण समाज को दान में मिली लगभग 1700 एकड़ धौली की जमीन के मालिकाना हक दिलाने की घोषणा की थी।
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार सुनील शर्मा ने कहा कि वित्तीय आयुक्त राजस्व एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा सरकार ने उपायुक्तों को पत्र जारी कर  आदेश दिया है कि हरियाणा धौलीदार, बूटीमार, भोंडेदार और मुकरारीदार (मालिकाना अधिकार निहित करना) अधिनियम संशोधित किया गया है। इसके तहत निजी व्यक्ति,
संस्था की भूमि धौलीदारों आदि में निहित कर दी गई है। दान में मिली जमीन बेचने पर भी कोई रोक नहीं रहेगी। पत्र में सभी उपायुक्तों को यह भी कहा गया है कि वे जिले के सभी पंजीकरण अधिकारियों को संबंधित धौलीदारों द्वारा उनके पक्ष में उत्परिवर्तन की मंजूरी के बाद बिक्री कार्यों आदि को आगे पंजीकृत करने के लिए अच्छी तरह से जागरूक करें।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर राजपत्रित अवकाश, कैथल में मेडिकल कॉलेज का नाम भगवान श्री परशुराम के नाम पर रखा जाना, मुख्यमंत्री ने पहरावर जमीन गौड़ ब्राह्मण कॉलेज को ही देना, भगवान परशुराम के नाम पर डाक टिकट जारी करना, करीब 1700 एकड़ निजी जमीन धौलीदारों को देना, करनाल में फव्वारा चौक का नाम भाई मती दास-सती दास छिब्बर, पुराने परशुराम चौक का सौंदर्यीकरण, परशुराम चौक से गांधी चौक तक के मार्ग का नाम भगवान परशुराम मार्ग, करनाल की ब्राह्मण धर्मशालाओं के लिए कुल 31 लाख रुपये देने की घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं।
कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के  शुरुआती चरण में आदर्श ब्राह्मण सभा के मुख्य संरक्षक योगेश कौशिक, अध्यक्ष आर पी कौशिक,  सीएम विंडो के एमिनेंट सिटीजन महेश वशिष्ठ, भगीरथ भारद्वाज, राजकिशन कौशिक,  रामनिवास वत्स,  बी एम कौशिक,  डी पी कौशिक, बी पी गौड़, कर्मवीर कौशिक,, राजस्व कौशिक, जय मुदगिल, अनिल अत्री, प्रेम प्रेम प्रकाश,  अरुण शर्मा, अंबिका प्रसाद ने सुनील शर्मा का  पुष्प गुच्छ देकर  स्वागत किया।

Follow us

[the_ad id="4845"]