September 22, 2025 2:05 am

हांसी में हीरो होंडा शोरूम के मालिक रविंद्र सैनी पर तीन गोलियों से असामाजिक तत्वों ने की हत्या मौके पर मौत

Related Articles

Our Visitor

1031791
Total Users : 1031791
Views Today : 11

AIR quality

Weather Forecast

Follow us

हरियाणा में हिसार के हांसी में बदमाशों ने सैनी हीरो एजेंसी के मालिक जेजेपी नेता ​​​​की गोलियां मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने एजेंसी पर आकर मालिक रविन्द्र सैनी​​ को 3 गोलियां मारी। उन्हें आनन-फानन में हांसी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। बदमाशों की धरपकड़ के लिए शहर में नाकाबंदी की गई है।

इस बीच बदमाशों की भागते हुए कि सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई। जिसमें 4 बदमाश बाइक पर भागते दिख रहे हैं।

हिसार में 15 दिन में वाहन एजेंसी पर गोलीबारी की से दूसरी वारदात है। इससे पहले इनेलो नेता के महिंद्रा शोरूम में फायरिंग हुई थी।
हरियाणा में JJP नेता की हत्या:हीरो एजेंसी के मालिक को 3 गोलियां मारी, गनमैन वहीं था: CCTV में दिखे 4 बदमाश
हांसी5 मिनट पहले

हीरो एजेंसी के मालिक को 3 गोलियां मारी, गनमैन वहीं था: CCTV में दिखे 4 बदमाश|हांसी,
ये हत्या करने वाले आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज है। 3 युवक जेजेपी नेता पर फायरिंग करके पैदल भागे फिर बाइक लेकर खड़े साथी के साथ फरार हो गए।
हरियाणा में हिसार के हांसी में बदमाशों ने सैनी हीरो एजेंसी के मालिक जेजेपी नेता ​​​​की गोलियां मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने एजेंसी पर आकर मालिक रविन्द्र सैनी​​ को 3 गोलियां मारी। उन्हें आनन-फानन में हांसी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। बदमाशों की धरपकड़ के लिए शहर में नाकाबंदी की गई है।

इस बीच बदमाशों की भागते हुए कि सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई। जिसमें 4 बदमाश बाइक पर भागते दिख रहे हैं।

हिसार में 15 दिन में वाहन एजेंसी पर गोलीबारी की से दूसरी वारदात है। इससे पहले इनेलो नेता के महिंद्रा शोरूम में फायरिंग हुई थी

एक साल पहले 3 लोग भी मारने आए थे
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 3 साल पहले 3 लोग हथियारों के साथ पकड़े थे। उन्होंने खुलासा किया था कि वह रविंद्र सैनी को मारने आए थे। इसके बाद रविंद्र ने पुलिस से सिक्योरिटी मांगी थी। पुलिस ने उन्हें एक गनमैन दिया था।

सैनी शाम को 6 बजे एजेंसी के बाहर खड़े थे। जबकि गनमैन अंदर था। तभी बाइक सवार बदमाश आए और उन पर गोलियां चला दी। सैनी को 3 गोलियां लगी। जिसके बाद पूरे शोरूम में खलबली मच गई। उन्हें हांसी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
लोग बोले- हांसी के पुलिस जिला होने का क्या फायदा
​​​​​​​हांसी के नागरिक अस्पताल में पार्टियों के नेता और लोग पहुंच गए हैं। लोगों ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हांसी के पुलिस जिला बनने से जानता को क्या फायदा। हांसी में जनता से ज्यादा तो पुलिस है, लेकिन उसके बाद भी हम सुरक्षित नहीं।

बदमाश वारदात से पहले आते और फिर भागते हुए CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। 2 फुटेज सामने आई हैं। इसमें पहले सीसीटीवी में 3 बदमाश रविन्द्र सैनी​​ की एजेंसी की तरफ पैदल आते हुए दिख रहे हैं। बदमाशों ने मुंह नहीं ढके थे।

वहीं दूसरी फुटेज बदमाशों के भागते हुए की है। जिसमें एजेंसी की तरफ पैदल गए 3 बदमाश सैनी पर फायरिंग करने के बाद भागे और फिर आगे जाकर बाइक लेकर खड़े साथी के साथ बैठकर फरार हो गए
हिसार में 4 दिन में 3 व्यापारियों को मिल चुकी धमकी
हिसार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। यहां पहले इनेलो नेता के महिंद्रा शोरूम पर फायरिंग हुई। बदमाश बाइक पर आए और सरेआम फायरिंग के बाद हथियार लहराते हुए भाग निकले। इसके बाद ऑटोमोबाइल और तिरपाल व्यापारी को धमकाकर फिरौती मांगी गई। इसके विरोध में व्यापारियों ने पहले प्रदर्शन किया। इसके बाद 5 दिन पहले पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर के साथ पूरा बाजार बंद कर धरना दिया। इसके बावजूद अचानक यह हत्या हो गई। व्यापारियों ने सरकार को पूरे हरियाणा बंद की चेतावनी भी दी थी।

Follow us

[the_ad id="4845"]